BSNL Recruitment Notification release to fill 120 posts: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए किसी तरह का कोई अनुभव नहीं मांगा गया है। फ्रेशर्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रकिया जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर शुरू होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे गैर अनुभवी युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु सीमा 30 साल तय की गई है। चयनित आवेदकों को 24,900-50,500 रुपए प्रति माह सैलरी के साथ अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
BSNL Recruitment Notification
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहां से आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |
- इसके बाद आपको इसका Login ID & Password मिलेगा |
- जिसके माध्यम से Login करके आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
टेलीकॉम ऑपरेशंस के तहत इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक के पास कम से कम 60% अंकों के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस स्ट्रीम) के लिए चार्टेड अकाउंट (CA) या कोस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री जरूरी है। फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु सीमा 30 साल तय की गई है।
कैसे होगा चयन
भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड में इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। चयनित आवेदकों को 24,900-50,500 रुपए प्रति माह सैलरी के साथ अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
