BSF Recruitment Result 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए स्टेज 1 के लिए परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in की मदद से परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। सीधी प्रवेश परीक्षा 2021-22 के माध्यम से बीएसएफ में एएसआई (स्टेनो) और एचसी (मिन) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का पहला स्टेज 21 दिसंबर 2022 से 28 जनवरी 2023 तक हुआ और 17 बीएसएफ भर्ती एजेंसियां (आरए) की ओर से इसकी निगरानी की गई थी।
BSF भर्ती 2023 का रिजल्ट जारी
बीएसएफ की स्टेज 2 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम नियत समय में एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
BSF Result 2023 Direct Link: इस लिंक से डाउनलोड करें बीएसएफ का रिजल्ट
BSF Result 2023: जानिए कैसे चेक करें बीएसएफ का रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर, 'DECLARATION OF 1st PHASE RESULT (I.E. PST and DOCUMENTATION) FOR Recruitment To The Post of ASI (STENO) AND HC (MIN) in BSF through Direct ENTRY EXAM 2021-22' पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर बीएसएफ की इस भर्ती को लेकर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
इसको चेक करें और भविष्य के लिए परिणाम का प्रिंटआउट भी निकाल लें।
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ की ओर से समय-समय पर अलग अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाती रहती हैं और उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें और इसके अलावा लगातार अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत का एजुकेशन सेक्शन भी देखते रहें, जिसकी मदद से आपको रिजल्ट को लेकर भी लेटेस्ट अपडेट आसानी से हासिल हो जाएगा।
