BSF Admit Card 2023: जारी हुआ बीएसएफ ग्रुप बी और सी परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 06:04 PM IST

BSF Admit Card 2023, Sarkari Result 2023: सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी और सी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF Admit Card 2023, Sarkari Result 2023: बीएसएफ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

BSF Admit Card 2023

BSF Admit Card 2023

BSF Exam 2023 Date: तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

बीएसएफ में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे, दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे और शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

End of Feed