BPSSC SI Recruitment 2023, Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने राज्य सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर और निगरानी विभाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर आज यानी 4 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर निर्धारित की गई है।
BPSSC SI Recruitment 2023
BPSSC SI Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मद्य निषेध विभाग में सब इंस्पेक्टर के 63 और निगरानी विभाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी।
Bihar Police SI Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
बिहार में सब इंस्पेक्टर के इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, महिला और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्तियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
BPSSC SI Exam 2023: ऐसे होगा चयन
सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे।
BPSSC SI Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
बिहार सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 4 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
