BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023, Bihar Teacher Vacancy 2023: हाल ही में बिहार स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक के 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Bihar Teacher Recruitment 2023) किया है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bihar Teacher Vacancy 2023) की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राइमरी स्कूल के 79,993 शिक्षक, टीजीटी के 32,916 शिक्षक व पीजीटी के 57,602 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यहां भर्ती प्रक्रिया 15 जून 2023 से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी 12 जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: शिक्षक के 1.7 लाख पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
ध्यान रहे आवेदन के लिए 15 जून 2023 से लिंक एक्टिव किया जाएगा। अभ्यर्थी लगातार सर्च कर रहे हैं कि, बिहार सरकार के शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए होंगे तथा कैसे आवेदन कर सकते हैं। बता दें यहां ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि, आवेदन फॉर्म के साथ कौन कौन से दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है व आपके कैसे आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Teacher Recruitment 2023: ये दस्तावेज अनिवार्य
- 10वीं 12वीं की मार्कशीट
- बी.एड की मार्कशीट
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन
- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शि हो जाएगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवदेन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
