Bihar Sarkari Naukri 2023: बिना परीक्षा इस राज्य के हेल्थ विभाग में भर्ती, 65 हजार वेतन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 24, 2023, 06:22 PM IST

Bihar Health Department Sarkari Naukri 2023 Recruitment: बिहार में स्वास्थ्य विभाग के अंदर जनरल मेडिकल अफसर के पदों पर वैकेंसी निकली है और योग्य उम्मीदवारों के लिए 16 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। फॉर्म भरने की शुरुआती डेट 20 फरवरी और लास्ट डेट 6 मार्च 2023 है।

Bihar Health Department Recruitment 2023: बिहार स्वास्थ्य विभाग में बिना परीक्षा के सीधी भर्ती का उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। यह भर्ती जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर की जानी है और बिहार स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department 2023) की ओर से 16 फरवरी के दिन जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक किया जा सकता है। जनरल मेडिकल अफसर के फॉर्म भी सिर्फ ऑनलाइन ही जारी होंगे। इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in की मदद से आवेदन किए जा सकते हैं।

Bihar Health Department Medical Officer Recruitment

बिहार स्वास्थ्य विभाग में भर्ती

जनरल मेडिकल अफसर फॉर्म भरने की शुरुआती डेट 20 फरवरी 2023 रखी गई है जबकि ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 मार्च 2023 है। इसके अलावा जनरल मेडिकल ऑफिसर के कुल मिलाकर 1290 पदों को भी भरा जाना है।

End of Feed