BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार BEL की ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा इसी साल 25 और 26 अक्टूबर 2025 को होगी।

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार BEL की ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए यह अवसर बेहद खास है। भर्ती परीक्षा इसी साल 25 और 26 अक्टूबर 2025 को होगी। इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल से बीई, बीटेक या बीएससी की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।इसके लिए उम्मीदवार सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

BEL Recruitment 2025

BEL में निकली 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती

आवेदकों की अधिकतम उम्र सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 28 साल तय की गई है। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट, जबकि एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी। 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को इसके अलावा 10 साल की और छूट का लाभ मिलेगा।

End of Feed