Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर 14 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Bank of Maharashtra Recruitment 2024

Bank of Maharashtra Recruitment 2024

Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एससी के लिए 65 पद, एसटी के लिए 48 पद, ओबीसी के लिए 131 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 51 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9000 रुपये महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

End of Feed