AAI Recruitment 2023: यहां ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 05:55 PM IST

AAI Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

AAI Recruitment 2023, Sarkari Naukri Notification 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 5 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 सितंबर निर्धारित की गई है।

AAI Recruitment 2023

AAI Recruitment 2023

AAI Junior Executive Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के कुल 342 पदों पर भर्ती की जाएगी।

End of Feed