Education News: ‘पोषण भी, पढ़ाई भी' के तहत 11,364 राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, जानें स्कीम के बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 24, 2024, 07:29 PM IST

Education News Today in Hindi: आंगनवाड़ी कर्मियों को कौशल संपन्न बनाने के लिए 10 मई 2023 को शुरू की गई ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ पहल के तहत जून 2024 तक देश भर में 11,364 राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों तथा 1877 आंगनवाड़ी कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

Education News Today in Hindi: आंगनवाड़ी कर्मियों को कौशल संपन्न बनाने के लिए पिछले साल एक पहल शुरू की गई थी, जिसका नाम था ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’। इस स्कीम की शुरुआत 10 मई 2023 को की गई। इस पहल के तहत जून 2024 तक देश भर में 11,364 राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों तथा 1877 आंगनवाड़ी कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

poshan bhi padhai bhi

पोषण भी, पढ़ाई भी

पोषण भी, पढ़ाई भी’ योजना का उद्देश्य

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बुधवार को कहा ‘‘छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को शुरूआती देखरेख, शिक्षा तथा पोषण क्षमता प्रदान करने की आंगनवाड़ी कर्मियों की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ योजना शुरू की गई थी।’’

End of Feed