इन 6 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा भाग्य, पढ़ें 28 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Numerology Prediction : 28 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आप अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। अंकज्योतिष भविष्यफल के माध्यम से आप दिन में घटने वाली घटनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा।

Numerology prediction : 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। आज छठ पर्व का विशेष दिन है, जब उदित सूर्य की उपासना की जाती है। आज का संयुक्त अंक 28 चंद्रमा (02) और शनि (08) का संयोजन है, जो धर्म, ज्ञान, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। यह अंक एकल अंक 01 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी सूर्य है। आज का भाग्यांक 02 है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। सूर्य, चंद्रमा और गुरु मित्र ग्रह हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ विशेष फलदायी रहेगा।

28 october numerology prediction

28 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

28 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 28 (चंद्रमा और शनि प्रभाव) और भाग्यांक 02 (चंद्रमा प्रभाव) का संयोग बन रहा है। चंद्रमा मन की शांति और आध्यात्मिकता को बढ़ाएगा, जबकि शनि अनुशासन और दीर्घकालिक सफलता देगा। सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास और यश प्रदान करेगा। यह दिन नौकरी, व्यवसाय और धार्मिक कार्यों में प्रगति के लिए शुभ है। छठ पर्व के अवसर पर सूर्य उपासना विशेष लाभकारी होगी। आइए बर्थडेट से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

End of Feed