Aaj Ka Rashifal (23 मई 2025): शुक्रवार को सूर्य मेष राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा मीन यानी द्वादश भाव में रहेंगे। ये योग कई राशियों के लिए शुभ योग लेकर आएगा। तो कुछ लोगों के लिए समस्याएं सिर उठाएंगी। जानें किन लोगों को क्या सावधानी बरतनी होगी। साथ ही जानें सभी राशियों का आज का शुभ अंक और शुभ रंक।
23 may 2025 ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (23 मई 2025)
मेष- सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा मीन यानी द्वादश भाव में रहेंगे। जॉब चेंज को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। बिजनेस में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग- पीला व नारंगी।
- आज का शुभ अंक- 02 व 03
वृष- चन्द्रमा एकादश व गुरु इसी से द्वितीय भाव में है। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। शनि एकादश भाव में रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। लव लाइफ में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का 09 बार पाठ करें व अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- बैगनी व नीला।
- आज का शुभ अंक- 02 व 03
मिथुन- जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। चन्द्रमा व शनि दशम हैं। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
- आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- आज का शुभ अंक- 05 व 06
कर्क- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।परिवार में कोई विवाद मत करें।जाँब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट व शेयर में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।
- आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान फलदायी है।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी ।
- शुभ अंक - 04 व 06
सिंह- आज राशि स्वामी सूर्य दशम तथा अष्टम चन्द्रमा व्यवसाय व न्यू जॉब चेंज के लिए अनुकूल हैं।अ भी तो वर्तमान जॉब ठीक है। अभी इस चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय मेष राशि के उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। लव पार्टनर से असत्य मत बोलें।
- आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
- शुभ रंग- नारंगी व पीला।
- शुभ अंक - 04 व 06
कन्या- शनि-चन्द्रमा मीन में हैं। चन्द्रम अनुकूल हैं। जॉब में सफ़लता मिलेगी। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रोन्नति है। आपकी मृदुभाषिता ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।
- आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
- शुभ अंक- 04 व 08
तुला- चन्द्रमा व शनि एकसाथ मीन व सूर्य वृष में है। राशि स्वामी शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। जॉब प्रोग्रेस में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।स्टूडेंट्स अपने पॉजिटिव थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का 05 बार पाठ करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग- हरा व नीला।
- शुभ अंक - 04 व 06
वृश्चिक- अष्टम गुरु व पंचम चन्द्रमा-शनि छात्रों के लिए अनुकूल है। सप्तम सूर्य मंगलमय है। शुक्र जॉब में कई दिनों से रुके धन का आगमन कराएंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।
- आज का उपाय- विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04परिक्रमा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग- नारंगी व लाल।
- शुभ अंक - 05 व 06
धनु- खष्ठम गुरु स्वास्थ्य में लाभ देंगे। सूर्य वृष में व चन्द्रमा -शनि मीन में क्रमशः खष्ठम व चतुर्थ गोचर में हैं। आज का दिन व्यस्तता का है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में लीवर प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं।
- आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें।
- शुभ रंग- पीला व सफेद।
- शुभ अंक - 02 व 09
मकर- शनि-चंद्रमा तृतीय भाई व परिवार को लाभ देंगे। सूर्य इसी राशि से पंचम में, गुरु मिथुन व चन्द्रमा मीन में है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। शिव उपासना से आज बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा।
- आज का उपाय- प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है।
- शुभ रंग - लाल
- शुभ अंक- 05 व 08
कुम्भ- चन्द्रमा अनुकूल होकर आज शनि के साथ मीन यानी द्वितीय गोचर में है। गुरु पंचम स्थान पर आएंगे। जॉब ऐसे मोड़ पर आ गया है कि अब तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।
- आज का उपाय- चने की दाल का दान करें। श्री गणेश जी की उपासना करें।
- शुभ अंक -04 व 07
मीन- सूर्य वृष में तथा गुरु-शनि चतुर्थ होकर बेहतर परिणाम देंगे। चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
- आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- शुभ अंक- 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
