22 October Horoscope: आज गोवर्धन पूजा पर सबसे ज्यादा फायदा कमाएंगी ये 5 राशियां, दैनिक राशिफल से जानिए अपने दिन का हाल

22 October Horoscope: 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। इसके साथ ही तुला राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। आज का दिन सभी 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप अपने दैनिक राशिफल से अंदाजा लगा सकते हैं। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकते हैं कि आपको आज क्या नहीं करना है, तो चलिए आइए बिना देर करते हुए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन बुधवार कैसा रहेगा।

22 October Horoscope: आज 22 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो शाम 8:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी, इस दिन भाईदूज मनाया जाएगा। आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है जो भगवान कृष्ण की भक्ति और प्रकृति के प्रति आभार का खास अवसर है। पूरे दिन स्वाती नक्षत्र रहेगा जो रचनात्मकता और संतुलन को बढ़ाएगा लेकिन फैसलों में जल्दबाजी से परेशानी हो सकती है। प्रीति योग सुबह 7:04 बजे तक रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है फिर बव करण शाम 8:16 बजे तक यात्रा में रुकावट ला सकता है। इसके बाद बालव करण दिन के अंत तक नए कामों में देरी कर सकता है।

22 अक्टूबर का राशिफल

ग्रहों की स्थिति को देखें तो तुला राशि में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा की युति चतुर्ग्रही योग बना रही है जो भावनाओं और संचार में उथल-पुथल ला सकती है। कर्क में बृहस्पति परिवार में तनाव पैदा कर सकता है, सिंह में केतु ध्यान भटका सकता है। वहीं, कन्या में शुक्र रिश्तों में गलतफहमी ला सकता है, कुंभ में राहु अचानक परेशानी दे सकता है और मीन में शनि धीमी प्रगति से चिंता बढ़ा सकता है। स्वाती नक्षत्र के कारण सामाजिक जुड़ाव में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है और बव करण यात्राओं में जोखिम ला सकता है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए 22 अक्टूबर का दिन कैसा रहने वाला है?

End of Feed