Aaj Ka Rashifal 25 October 2025 (आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2025): आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि व ज्येष्ठा के प्रथम चरण में हैं।चन्द्रमा व बुध एकसाथ हैं।राहु कुम्भ,शनि मीन तथा गुरु चन्द्रमा की राशि कर्क में हैं ।शुक्र कन्या व मङ्गल सूर्य एकसाथ तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।शनिवार है।पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें।शनिवार को शनि की अनुकूलता का अवसर बहुत ही स्वर्णिम होता है।शनि की अनुकूलता का सबसे सुंदर उपाय बजरंगबली जी की उपासना है। हनुमान जी ने शनि का उद्धार किया है।आज हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।सुंदरकांड का पाठ सकल सुमङ्गल दायक है।
मेष राशि से लेकर मीन तक यहाँ देखें दैनिक भविष्यफल (25 अक्टूबर 25)
मेष राशि आज का राशिफल
चन्द्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में अष्टम गोचर कर रहे हैं। घर - परिवार सम्बन्धित कई रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। आईटी, मेडिकल व मीडिया फील्ड में जाँब में परिवर्तन की भी सम्भावना है। ज्यादा बहस से बचें। असत्य से दूर रहने का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में बेवजह के विवादों से बचें। खान पान पर नियंत्रण व उसका शुद्ध होना महत्वपूर्ण है। आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना करें।गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 65%
वृष राशि आज का राशिफल
राशि स्वामी शुक्र व बुध अनुकूल हैं। कई दिनों से रुके कार्यों के पूर्ण होने की सम्भावना है। ऑफिस में विवादों से बचें।केवल अपना कार्य करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। शुक्र वैभव देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है। शुभ रंग - हरा व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 65%
मिथुन राशि आज का राशिफल
आज का दिन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स कॅरियर के प्रति समर्पित रहें, आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।गृह निर्माण सम्बंधित कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में कफ प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व आसमानी। भाग्य प्रतिशत- 65%
कर्क राशि आज का राशिफल
चन्द्रमा पंचम शिक्षा व संतान को लाभ देता है।आज आप पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं।इधर जाँब परिवर्तन में लगातार प्रयास के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जाँब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।प्रेम जीवन सफल रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर के मरीज सावधानी बरतेंगे।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें ।हनुमान बाहुक का पाठ बहुत लाभदायक है। शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-75%
सिंह राशि आज का राशिफल
राशि स्वामी सूर्य तृतीय व गुरु अष्टम जाँब व अन्य कार्यों में प्रगति को लेकर खुश करेंगे। रुका हुआ कई कार्य पूर्ण होगा।चतुर्थ चन्द्रमा का सहयोग घर-परिवार को मिलेगा।समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। योग व ध्यान का आलम्ब लें बहुत ज्यादा इमोशन से बचें।टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।आज का उपाय -- ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी ।भाग्य प्रतिशत-65%
कन्या राशि आज का राशिफल
बिजनेस की न्यू प्लानिंग कई कार्यों में प्रोग्रेस दे सकती है।बुध व शुक्र हर कार्यों में सफल करेंगे ।जाँब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।फलों का दान करते रहें।शुभ रंग --नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत -75%
तुला राशि आज का राशिफल
मंगल व चन्द्रमा गृह निर्माण सहित कई पारिवारिक कार्यों में सफलता देंगे। आपकी वर्क शैली में बहुत ज्यादा लचीलापन है। ऑफिस में अपने इस नेचर से बचें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य में पाचन के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय -- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।शुभ रंग --हरा व सफेद।भाग्य प्रतिशत-70%
वृश्चिक राशि आज का राशिफल
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं।सूर्य तुला में है।आर्थिक उत्थान होगा।जाँब में चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बहुत सुंदर रहेगा। शुक्र प्रेम को विवाह में बदल सकता है।आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभप्रद है।शुभ रंग --हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-75%
धनु राशि आज का राशिफल
राशि स्वामी गुरु अष्टम व चन्द्रमा द्वादश हैं।कुछ नवीन व्यावसायिक कार्यों में सफल रहेंगे।टाइम मैनेजमेंट को और बेहतर करें।कर्म के प्रति समर्पण ही सफलता देगा। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे।नेत्र विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना करें।।गुड़ व गेहू का दान करें।।शुभ रंग --पीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत-70%
मकर राशि आज का राशिफल
राशि स्वामी शनि तृतीय रहकर लाभ देंगे।जाँब को लेकर मन थोड़ा परेशान व व्यथित रहेगा,। वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। मन को आधात्मिक रखें।ध्यान व योग से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय--हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।गाय को केला व गुड़ खिलाएं।मसूर का दान करें।शुभ रंग -नीला व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-70%
कुम्भ राशि आज का राशिफल
राशि स्वामी शनि द्वितीय व उससे चन्द्रमा नवम है।व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ संभावित है। बिजनेस में किसी बहुत सुंदर प्रोजेक्ट को लेकर खुश रह सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। घर -परिवार खुश रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का 05 पाठ व तिल/अनार का दान करें।शुभ रंग --नीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत,-65%
मीन राशि आज का राशिफल
राशि स्वामी गुरु पँचम व चन्द्रमा नवम बहुत ही शुभ है।जाँब में अचानक पोस्ट चेंज या अन्यत्र बड़ा पद संभावित है। लव लाइफ की बात अब सकारात्मक दिशा यानी विवाह की तरफ पहुँचेगी।बिजनेस में किसी नवीन प्रोजेक्ट को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।शनि इसी राशि का होकर बहुत जल्द उस कार्य को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व बड़े भाई का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। संशय को स्थान मत दें आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ करें व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
