Aaj Ka Rashifal 22 September 2024 (Horoscope Today In Hindi): आज के दिन मेष राशि के जातक का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वहीं कर्क राशि के जातक को यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश कर सकते हैं। रविवार के दिन तुला राशि के जातक को राशि स्वामी शुक्र व बुध जॉब व बिजनेस के लिए शुभ है। कुंभ राशि के जातक को लव लाइफ बेहतर रहेगी। मीन राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
इस स्थान पर चन्द्रमा व द्वितीय स्थान पर गुरु है। मङ्गल व चन्द्रमा परिवार के लिए मंगलमय हैं। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है,प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
शुभ अंक -03 व 09
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
गुरु इसी राशि में है। द्वादश चन्द्रमा धार्मिक सतसंग का सुख देगा। व्यवसाय में नवीन दायित्व के मिलने की सम्भावना है। वाद विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा हो सकता है। करियर प्रोग्रेस में समय लगता है धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -शहद व गंगा जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक - 02 व 09
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यवसाय के लिए द्वादश का गुरु व एकादश चन्द्रमा शुभ है। व्यवसाय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला ।
शुभ अंक -05 व 07
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा दशम व गुरु एकादश मंगलमय है। राहु स्वास्थ्य समस्या दे सकता है। बिजनेस वर्क में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। व्यवसाय का प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -04 व 07
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। गुरु दशम व चन्द्रमा नवम है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। कर्क या मेष राशि बिजनेस पार्टनर बने तो लाभ होगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -अनार व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है। गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक-02व 03
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा अष्टम लेकिन गुरु नवम गोचर कर रहे हैं। जॉब में बुध व शुक्र आपको सफल करेंगे। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पारिवारिक कार्य पूर्ति में थोड़ा संघर्ष है।
आज का उपाय -रुद्राभिषेक बहुत आवश्यक है।धार्मिक पुस्तक का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व आसमानी ।
आज का शुभ अंक -04 व 08
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
सप्तम चन्द्रमा धार्मिक सतसंग देगा। राशि स्वामी शुक्र व बुध जॉब व बिजनेस के लिए शुभ है। मैनेजमेंट, ,आईटी,व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग हृदय रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज अपयश से बचें।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
आज का शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
चन्द्रमा खष्ठम तथा सप्तम गुरु जॉब में लाभ देगा। फेमिली डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा।फेमिली डिस्प्यूट्स को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा।आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -शिव उपासना करें। का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल ।
आज का शुभ अंक -03 व 09
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में व गुरु खष्ठम है। रुका धन प्राप्त होगा। व्यवसाय को और बेहतर करें। करियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक सतसंग से भय से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 03
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
द्वितीय शनि व चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में सफल करेंगे। स्टूडेंट्स के करियर में सफलता है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा, सकारात्मक सोच से ही जॉब या व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -शिवपुराण का पाठ करें। चावल का दान सहायक है।
शुभ अंक -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -07 व 09
कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
चतुर्थ गुरु व तृतीय चन्द्रमा परिवार में सफलता व जॉब में नवीन पद या दायित्व प्रदान कर सकते हैं। बिजनेस में आने वाली समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय - शिवलिंग का गंगा जल से रूद्राभिषेक करें।
शुभ रंग -लाल व नीला।
आज का शुभ अंक -03 व 09
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
द्वितीय स्थान का चन्द्रमा तथा तृतीय गुरु परिवार में बड़ी सफलता देंगे। जॉब वर्क का तनाव रह सकता है। बिजनेस के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मङ्गल व गुरु जमीन क्रय का सुख दे सकता है।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान सहायक है।
आज का शुभ अंक -01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
