Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: आज मेष राशि वालों पर पारिवारिक तनाव रह सकता है। करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता भरा साबित होगा। लेकिन क्रोध पर संयम रखें। मिथुन राशि वालों के करियर चेंज के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव आ सकता है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 18 April 2025
1. मेष- चन्द्रमा भाग्य भाव को मजबूत करेंगे। आज का दिवस बिजनेस में सफलता का है। पारिवारिक तनाव रह सकता है। करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचे। टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। चन्द्रमा भाग्य भाव में है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें। आज का उपाय- श्री गणेश जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
2. वृष- बिजनेस में आज का दिन सफलता से भरे रहने की सम्भावना है। जॉब में वर्क लोड रहेगा, टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -01 व 02
3. मिथुन-आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर चेंज के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। चन्द्रमा सप्तम है। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -नीला व बैगनी। शुभ अंक -01 व 07
4.कर्क- चन्द्रमा खष्ठम है। करियर में प्रोग्रेस है। बिजनेस में लगातार बेहतर परिणाम नहीं मिल पा रहा है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -शिवपुराण का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। गेंहू व गुड़ का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -01 व 02
5.सिंह-आप परिवार में किसी मांगलिक कार्य की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। एकाग्रता बनाए रखें। आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमानचालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -02 व 09
6. कन्या- टीचिंग, बैंकिंग व आईटी फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स आपके आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -हरा व बैगनी।शुभ अंक -01 व 09
7. तुला-बिजनेस व जॉब को लेकर लाभान्वित होंगे। जॉब में आपकी कार्य शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आज का उपाय -घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।पिता का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -02 व 08
8. वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व गुरु का आशीर्वाद छात्रों को आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक - 05 व 09
9. धनु- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। परिवार में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। बिजनेस को और बेहतर करें, अपने प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ रहेगा। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।आज का उपाय--अपने घर के बड़े वृद्ध जनों का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
10. मकर-बिजनैसमेन सफल रहेंगे। जॉब वर्क पहले से बेहतर होगा, ऑफिस वर्क में बिजी रहेंगे। वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी। शुभ अंक -05 व 08 शुभ रंग-हरा व नीला
11. कुम्भ-शनि द्वितीय व चन्द्रमा एकादश हैं। जॉब में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। कन्या राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 08
12. मीन- राशि स्वामी गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
