Aaj Ka Rashifal 15 January 2025: आज के दिन मिथुन राशि के जातक के युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। तुला राशि के जातक जो लोग उदर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। आज के दिन मकर राशि वालों की लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। बुधवार के दिन कुंभ राशि के जातक को शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मीन राशि बिजनेस में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आइए जानें सारी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष
एकादश शनि,चतुर्थ चन्द्रमा व द्वितीय गुरु इस राशि के जातकों को सफल करेंगे। बिजनेस के लिए मङ्गलमय दिवस है। जॉब के लिए समय सुंदर अवसर प्राप्ति का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए शुभ है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी,
शुभ अंक -01 व 03
वृष
चन्द्रमा तृतीय,शनि दशम व गुरु इसी राशि में हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक -05 व 07
मिथुन
द्वितीय चन्द्रमा व द्वादश गुरु बिजनेस के लिए मङ्गलमय रहेंगे। जॉब परिवर्तन में प्रयास के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी ।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क
चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु एकादश जॉब के लिए बहुत ही शुभ हैं। बिजनेस में न्यू कांट्रेक्ट का प्रयास कर सकते हैं। वर्तमान जॉब में लगातार डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में यात्रा का सुखद संयोग आ सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -05 व 08
सिंह
चन्द्रमा द्वादश ,शनि कुम्भ तथा गुरु कर्म भाव में हैं। जॉब में आशातीत प्रोग्रेस है। बिजनेस में परिवर्तन को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक-02 व 09
कन्या
चंद्रमा एकादश , शनि खष्ठम व गुरु नवम है। शुक्र व बुध गोचर आपको पॉलिटिक्स में सफल करेगा। व्यवसाय में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ में खुशी व सुखद यात्रा है।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।उड़द व काली मिर्च का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक -05 व 07
तुला
शुक्र बिजनेस ग्रोथ देंगे। पंचम शनि व दशम चन्द्रमा जॉब व एजुकेशन में प्रगति का कारक ग्रह है। कर्म भाव का चन्द्रमा तथा अष्टम गुरु आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग उदर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा । लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। मूंग व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक
चन्द्रमा कर्क व चतुर्थ शनि परिवार के लिए अनुकूल हैं। जॉब चेंज को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। गृह निर्माण में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत डिनर का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त पाठ करें। बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल ।
आज का शुभ अंक -04 व 06
धनु
अष्टम चन्द्रमा ,खष्ठम गुरु व तृतीय शनि आज जॉब में न्यू कांट्रेक्ट प्राप्त करने में सपोर्ट करेंगे। बिजनेस में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। संतान की उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -02 व 03
मकर
बिजनेस में शुक्र लाभ देंगे। द्वितीय शनि व पंचम गुरु छात्रों के करियर में विकास देंगे। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर करके ,सामंजस्य बढ़ाएंगे। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा । लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।उड़द व तिल का दान सहायक है।
शुभ अंक -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक-04 व 08
कुम्भ
इस राशि के शनि व खष्ठम भाव का चन्द्रमा जॉब में नवीन पद की प्राप्ति करवा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समयपूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
आज का शुभ अंक -04 व 08
मीन
राशि स्वामी गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा पंचम यानी ज्ञान व शिक्षा के भाव में गोचर रत हैं। जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । फेमिली डिस्प्यूट को खत्म करने को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। पिता का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान पान पर ध्यान दें।
आज का उपाय -तिल के लड्डू व कम्बल का दान शुभ है।
आज का शुभ अंक --03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
