Aaj Ka Rashifal 12 October 2025: रविवार के दिन इन दो राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें किसे देना होगा स्वास्थ्य पर ध्यान

Aaj Ka Rashifal (12 October 2025): आज के राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों को जॉब परिवर्तन का विचार आ सकता है। वृष राशि वाले क्रोध पर संयम रखें। मिथुन राशि के जातक जान लें कि आप मीडिया व फाइनेंस जाँब में हैं व कोई चेंज चाहते हैं तो आज का दिन प्रयास के लिए अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal (12 October 2025): आज चन्द्रमा गुरु के साथ मिथुन राशि व मृगशिरा के चतुर्थ चरण में है।केतु सिंह, सूर्य-शुक्र कन्या, मंगल-, बुध तुला,राहु कुम्भ व शनि मीन राशि में रहेंगे।चन्द्रमा व गुरु एकसाथ गजकेसरी नामक महाराजयोग बना रहे हैं। आज रविवार भी है।सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप आध्यात्मिक उत्कर्ष देगा। प्रार्थना, सहजता, सरलता, विनम्रता व गतिशीलता यह सफलता प्राप्ति के 05 महासूत्र हैं। प्रार्थना सृह्दय हो। सूर्य आत्मा हैं। चन्द्रमा मन हैं। मन को एकाग्र करते हुए उदित सूर्य का जलाभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है। माता चन्द्रमा तो पिता सूर्य हैं। माता-पिता का चरण स्पर्श करके उनके असीम आशीर्वाद से दिन का शुभारंभ करें।

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (pic credit: canva)

12 अक्टूबर 2025 का राशिफल यहां पढ़ें-

मेष

राशि स्वामी मंगल बुध के साथ सप्तम गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा -गुरु एकसाथ आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ाएंगे। मीडिया, फ़िल्म व बैंकिंग सेक्टर में जाँब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। ऑफिस वर्क के प्रति सावधान रहें। छात्र शिक्षा व कॅरियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल-गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%

End of Feed