11 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ और सकारात्मक साबित होने वाला है। मेष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आपका करियर चमकेगा। प्रगति के मार्ग में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। मिथुन राशि वालों को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। अब जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 11 Feb 2024
आज का मेष राशिफल
राशि स्वामी मङ्गल व चन्द्रमा का पुरस्कार आपको हर्षित करेगा। जॉब में पदोन्नति की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। स्टूडेंट्स प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल प्रयास करेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।
आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व पीला।
शुभ रंग -02 व 09
आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन सुखद पलों से भरे रहने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यों से अंतःकरण प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
आज का उपाय -तिल का दान करें। श्री सूक्तम का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
आज का मिथुन राशिफल
आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से नए मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ उन्नति कराएगा। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नीला।
शुभ अंक -02 व 03
आज का कर्क राशिफल
बिजनेस में चन्द्रमा व गुरु सफलता देंगे। जॉब में लगातार सफलता मिल रही है। धन का निवेश शेयर के पावर सेक्टर व मोटर्स में करें तो बेहतर है। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -चावल व गुड़ का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -02 व 06
आज का सिंह राशिफल
बिजनेस में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कई दिनों से रुका धन मिलेगा। आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को आध्यात्मिक बनाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
आज का उपाय -मसूर व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -02 व 03
आज का कन्या राशिफल
व्यस्त लमहों से आपने अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए अब समय निकाल लिया है। आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम जीवन में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्रों की शिक्षा में उन्नति है। स्किन रोग से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
आज का तुला राशिफल
आप करियर में उन्नति की तरफ बढ़ रहे हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। बीपी व शुगर पेशेन्ट को परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -गुड़ व तिल का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 06
आज का वृश्चिक राशिफल
गुरु व चन्द्रमा आपको बिजनेस में सफल करेंगे। परिवार में धार्मिक वातावरण होगा। छात्रों के करियर में अपने परफार्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा, मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -पिता का आशीर्वाद लें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 09
आज का धनु राशिफल
सूर्य इस समय इसी राशि से द्वितीय मे हैं। गुरु व सूर्य सफलता देंगे बिजनेस प्रोमोशन में विलंब को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। जॉब वर्क के प्रति डेडिकेशन बना रहे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। प्रेमी संग लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय - मन्दिर में शिव जी को जल, दुग्ध व बेलपत्र सपर्पित करें।
शुभ रंग-पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
आज का मकर राशिफल
करियर में बड़ी सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
आज का कुंभ राशिफल
करियर में सफलता है। किसी भी स्टडी प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 06
आज का मीन राशिफल
व्यवसाय में सफलता है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। लीवर के पेशेंट थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कोचिंग का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
