Rashifal 9 May 2025: आज कौन-सी राशि को मिलेगा भाग्य का साथ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां

Rashifal 9 May 2025: ग्रहों की वर्तमान स्थिति के आधार पर आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। जो भी काम लंबे समय से रूके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। समय काफी शुभ है।

Rashifal 9 May 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। वृषभ राशि वालों की न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। लेकिन घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना होगा। मिथुन राशि वाले जो जातक नौकरी चेंज का प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। अब पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष-आज शुभ त्रयोदशी दिवस पर कुछ कुछ धार्मिक कार्य करने का समय है। खष्ठम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु अनुकूल है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -02 व 09

End of Feed