17 January 2024 Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक बिजनेस में लाभ हो सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातक नये काम की तलाश कर सकते हैं। कन्या राशि के जातक अपने बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होगा सभी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में।
मेष आज का राशिफल
जॉब परिवर्तन के प्रयास में किसी मित्र की सहायता से रुके कार्य बनेंगे।छात्र स्टडी को आनंद पूर्वक पूर्ण करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है।आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक --03 व 09
वृष आज का राशिफल
जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। जॉब में कुछ उच्चाधिकारियों से आपको सहयोग मिल सकता है। क्रोध से बचें व वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 09
मिथुन आज का राशिफल
छात्रों के करियर के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप पद परिवर्तन चाहते हैं तो आज का प्रयास करना अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे।संशयात्मक स्थिति बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -कम्बल तथा उड़द का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -01 व 09
कर्क आज का राशिफल
करियर में सक्सेस है। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रयासरत रहेंगे। अभी प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे।स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में सुखद यात्रा का संयोग आ सकता है। कफ जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
आज का उपाय -कम्बल, चावल व तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
शुभ अंक -03 व 07
सिंह आज का राशिफल
आप जॉब को लेकर प्रसन्नता में रहेंगे। पेपर वर्क ठीक से करें। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय -मन की शांति हेतु भगवत भजन का आलम्ब लें। उड़द का दान श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या आज का राशिफल
व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। जॉब में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय - सप्त अन्न का दान करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
तुला आज का राशिफल
जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा।। लव लाइफ सफल रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट जातकों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
वृश्चिक आज का राशिफल
बिजनेस में लाभ है। जॉब में नव उत्तरदायित्व मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -विष्णु उपासना करें । स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। मूंग व गुड़ का दान करते रहें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -04 व 07
धनु आज का राशिफल
करियर सफल रहेगा। बिजनेस में कई कार्यों को एकसाथ ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में अपने निहित कार्यों से डिस्टर्ब रह सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य बेहतर होना सम्भावित है।
आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से हर कार्य सफल होता है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
मकर आज का राशिफल
जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है । छात्र ,आप अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें।लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। असत्य से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ आज का राशिफल
जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।न्यू प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस स्थापित करें। बीपी व लीवर के पेशेन्ट सावधान रहें।
आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व अन्न दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक-02 व 09
मीन आज का राशिफल
जॉब में प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे । स्टूडेंट्स स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे ।आज आपके उच्चाधिकारियों का आपके वर्क में बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। कफ जनित रोग परेशान कर सकता है।
आज का उपाय - मूंग व गुड़ का दान करें।विष्णु उपासना करते रहें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
