Jaipur News: राजस्थान हाई कोर्ट में फिर बम धमकी, सुनवाई के बीच खाली कराना पड़ा परिसर

जयपुर हाई कोर्ट में मंगलवार को लगातार तीसरी बार बम धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सुनवाई को रोककर पूरा परिसर तुरंत खाली कराया गया। बम की सूचना पर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और QRT की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गहन सर्च अभियान चलाया गया।

Rajasthan High Court Bomb Threat: राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में मंगलवार सुबह एक बार फिर बम की धमकी मिली। जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक सभी केसों की सुनवाई रोक दी गई। कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। धमकी की सूचना मिलते ही बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और QRT टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन तलाशी शुरू कर दी। तीन वर्किंग डे में यह तीसरी बार है, जब हाई कोर्ट को बम की धमकी मिली है।

Bomb threat

सांकेतिक फोटो (istock)

सुनवाई के बीच मिली धमकी की सूचना

चश्मदीदों के अनुसार मंगलवार सुबह विभिन्न बेंचों में सुनवाई चल रही थी। तभी कोर्ट रूम में सूचना पहुंची की बम की धमकी मिली है और पूरे परिसर को तुरंत खाली करना है। न्यायधीशों ने कार्यवाही को फौरन रोक दिया और सुरक्षाकर्मियों से लोगों को बाहर निकालने के लिए निर्देश दिया। अंदर मौजूद लोग अपनी फाइलें, बैग और जरूरी दस्तावेज वहीं छोड़कर तेजी से बाहर की तरफ भागने लगे। कुछ ही देर में पूरा परिसर खाली हो गया।

End of Feed