Latest Punjabi Song 2020: करण औजला का नया गाना 'झांझर' हुआ रिलीज, खूब मचा रहा है धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2020, 03:53 PM IST

Karan Aujla New Punjabi song: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का नया गाना 'झांझर' रिलीज हो चुका है। यह गाना दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

इन दिनों पंजाबी गानों का इतना क्रेज है कि वो बॉलीवुड के गानों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। कई पुराने पंजाबी गानों को अब रीमिक्स करके बॉलीवुड फिल्मों में रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में एक नया पंजाबी गाना 'झांझर' रिलीज हुआ है। इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस पंजाबी गाने को 18 जनवरी 2020 को रिलीज किया गया था और अब तक इसे 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। करण औजला ने इस गाने को गाया है और उन्होंने ही इस गाने के बोल भी लिखे हैं और इसका कंपोजिशन किया है। दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह ने इस गाने को डायरेक्ट किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!