आमतौर पर भारतीय घरों में ही तीन ब्लेड वाले पंखे लगे नजर आते हैं। जबकि दुनिया के अन्य देशों में चार और पांच ब्लेड वाले पंखे भी लगाए जाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि भारत में तीन ब्लेड वाले पंखे ही क्यों नजर आते हैं।
आपको बता दें कि पश्चिमी देशों में 4 और 5 ब्लेड वाले पंखे देखने को मिलते हैं। अब आपको बताते हैं कि भारत में तीन ब्लेड और पश्चिमी देश वाले पंखों में 4 या 5 ब्लेड के पंखे क्यों लगते हैं।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि ज्यादा ब्लेड वाले पंखे ज्यादा हवा देते होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंखे में जितने कम ब्लेड होंगे, हवा उतनी ज्यादा आएगी।
आपको बता दें कि भारत गर्म देश है। इस कारण भारतीय पंखों में तीन ब्लेड लगाए जाते हैं। जबकि पश्चिमी देश ठंडे होते हैं, इस कारण उनके पंखों में चार या पांच ब्लेड लगाए जाते हैं।
आपने अक्सर देखा होगा कि फर्राटा में दो ब्लेड होते हैं। इस कारण फर्राटा और भी तेज चलते हैं।