आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार मगरमच्छ शेर-चीता जैसे खूंखार जानवरों का भी शिकार कर लेता है। जैसे ही वह इन जानवरों को अपने इलाके में पाता है, उन पर झपट्टा मारकर अपने मजबूत जबड़े से उनकी गर्दन दबाता है और गहरे पानी में खींच ले जाता है।
आज हम आपको मगरमच्छ की आंखों के बारे में एक ऐसा फैक्ट बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। आपने शायद ही ऐसा कभी सुना होगा।
आपको शायद ही पता होगा कि मगरमच्छ अपनी एक आंख खोलकर सोता है। इसकी वजह भी बेहद ही चौंकाने और डराने वाली है।
एक आंख खोलकर सोने से मगरमच्छ का दिमाग एक्टिव रहता है। अगर कभी भी आपको लगे कि मगरमच्छ सो रहा है तो उसके पास बिल्कुल मत जाइए। वह सोते समय भी आपकी जान ले सकता है।
ये डरने वाली ही बात है कि वह सोते समय भी अपने शिकार पर पैनी नजर रखता है और नींद में भी शिकार पर झपट्टा मारकर उसे मौत की नींद सुला देता है। एक आंख से वह खतरे पर भी निगरानी रखते हैं।