महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हो गया है। इस मेले में दुनियाभर से लोग आ रहे हैं। इस बीच एक साध्वी की सुंदरता चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
दरअसल, महाकुंभ मेले की इस सबसे खूबसूरत साध्वी का नाम हर्षा रिछारिया है, जो एक सेलिब्रिटी एंकर रह चुकी हैं।
हर्षा रिछारिया सेलिब्रिटी एंकरिंग का काम छोड़कर अब साध्वी बन चुकी हैं। उनके मुताबिक, वह दो साल पहले ही पूरी तरह से साध्वी बन चुकी हैं। उनकी उम्र महज 30 साल है।
हाल ही में वह निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाती हुई नजर आईं। वह उनकी शिष्या हैं।
एंकरिंग और मॉडलिंग की दुनिया से साध्वी हर्षा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि महाकुंभ में आने के चलते महज एक दिन में उनके एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।