Ajab Gajab: ताश के पत्ते में 3 बादशाह की होती है मूंछ, लेकिन चौथे की क्यों नहीं होती

Playing Card Kings Fact: आपने अपने आस-पास के लोगों को ताश के पत्ते खेलते जरूर देखा होगा। बता दें कि ताश के कुल 52 पत्ते होते हैं, जिसमें हर पत्ता चार तरह का होता है। ताश के पत्ते में चार बादशाह होते हैं। सोचने वाली बात है कि इसमें से तीन बादशाह के मूंछें होती हैं, जबकि चौथे बादशाह की मूंछ नहीं होती है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Nov 8 2024, 15:15 IST
कौन-कौन हैं चारों बादशाहImage Credit : Twitter01 / 05

कौन-कौन हैं चारों बादशाह

सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि ताश के पत्ते में दिखने वाले चारों बादशाह कौन हैं। इसमें से हुकुम के पत्ते पर बना बादशाह इजरायल के पुराने युग के राजा डेविड हैं। चिड़ी के पत्ते पर बने बादशाह मेसोडोनिया के राजा सिकंदर महान हैं। ईंट के पत्ते पर बने बादशाह रोमन राज सीजर ऑगस्टस हैं।

लाल पान के बादशाहImage Credit : Twitter02 / 05

लाल पान के बादशाह

वहीं लाल पान पर बने बादशाह फ्रांस के राजा शारलेमेन हैं। जिन्हें यूरोप का पिता भी कहा जाता है। इसी बादशाह की मूंछें नहीं हैं, जबकि बाकि तीनों बादशाह की मूछें ताश के पत्ते पर दिखती हैं।

किंग ऑफ हार्टImage Credit : Twitter03 / 05

किंग ऑफ हार्ट

सबसे पहले आपको बताते हैं कि लाल पान के बादशाह को 'किंग ऑफ हार्ट' भी कहा जाता है। अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि लाल पान के बादशाह की मूंछें क्यों नहीं होती हैं?

लाल पान के बादशाह की क्यों नहीं होती मूंछेंImage Credit : Twitter04 / 05

लाल पान के बादशाह की क्यों नहीं होती मूंछें

इस सवाल का जवाब जानकर एक बार के लिए आपके होश उड़ जाएंगे। पहले आपको लगेगा कि शायद फ्रांस के राजा मूंछ नहीं रखते होंगे, लेकिन यह इसकी सच्चाई नहीं है।

आर्टिस्ट की गलती की वजह से हुआ ऐसाImage Credit : Twitter05 / 05

आर्टिस्ट की गलती की वजह से हुआ ऐसा

बता दें कि जब ताश के पत्तों का खेल शुरू हुआ था, तब लाल पान के बादशाह की मूंछें होती थीं। हालांकि, बाद में जब पत्तों को दोबारा डिजाइन किया गया तो आर्टिस्ट लाल पान के बादशाह की मूंछें बनाना भूल गया। यहां तक कि गलती उजागर होने के बाद भी उसकी मूंछें नहीं रखी गईं और फिर एक बादशाह बिना मूंछों के रह गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!