OMG: समुद्र की गहराइयों में बना है इतना शानदार स्टैच्यू, इसे कहते हैं दुनिया का सबसे अनोखा अजूबा

Christ of the Abyss: इस दुनिया में बहुत सारे अनोखे स्टैच्यू बनाए गए हैं। कोई अपनी ऊंचाई के लिए प्रसिद्ध है तो कोई अपनी अनोखी बनावट के लिए। हालांकि, हम आज आपको जिस स्टैच्यू के बारे में बताने जा रहे हैं। वह समुद्र की गहराइयों में स्थित है। इस स्टैच्यू की अनोखी बातें जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। आपको भरोसा नहीं होगा कि दुनिया में एक ऐसा स्टैच्यू भी है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jul 29 2024, 13:05 IST
क्राइस्ट ऑफ द एबिसImage Credit : Twitter01 / 05

क्राइस्ट ऑफ द एबिस

हम बात कर रहे हैं क्राइस्ट ऑफ द एबिस की। यह दुनिया का सबसे खास और अनूठा स्टैच्यू है। यह मूर्ति दुनियाभर के कई स्थानों पर बनाई गई है। जो गोताखोरों और समुद्री जीवन के लिए आशा का प्रतीक है।

समुद्र में 15 मीटर नीचे स्थापितImage Credit : Twitter02 / 05

समुद्र में 15 मीटर नीचे स्थापित

क्राइस्ट ऑफ द एबिस इटली के पास समुद्र में 15 मीटर नीचे स्थापित की गई है। भूमध्य सागर में स्थित यह प्रतिमा कांस्य की बनाई गई है। समुद्र में गिरे गोताखोरों को सम्मानित करने के लिए इस स्टैच्यू को बनाया गया है।

समुद्र की गहराई में बाहें फैलाए ईसामसीहImage Credit : Twitter03 / 05

समुद्र की गहराई में बाहें फैलाए ईसामसीह

यह प्रतिमा ईसामसीह की है, जो समुद्र की गहराई में बाहें फैलाए खड़े नजर आते हैं। इटली के कलाकार गुइडो गैलेटी ने इस अनोखी प्रतिमा को बनाया है।

इटली के अलावा दो और प्रतिकृतियांImage Credit : Twitter04 / 05

इटली के अलावा दो और प्रतिकृतियां

क्राइस्ट ऑफ द एबिस की मूल प्रति वैसे तो इटली के पास समुद्र में बनाई गई है, लेकिन इसकी दो और प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। एक को फ्लोरिडा के लार्गो तट पर और दूसरी को ग्रेनेडा के सेंट जॉर्ज में स्थापित किया गया है।

शादी करने वालों की पसंदीदा जगहImage Credit : Twitter05 / 05

शादी करने वालों की पसंदीदा जगह

क्राइस्ट ऑफ द एबिस समुद्र के भीतर शादी करने की पसंदीदा जगह है। समुद्र की सतह पर मजबूती से खड़े क्राइस्ट ऑफ द एबिस विजयी होने की क्षमता को बताता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!