Ajab Gajab: 43 साल की उम्र में 1000 बच्चों का बाप बना ये शख्स, अब लगी ऐसी पाबंदी सुनकर चौंक जाएंगे

नीदरलैंड का रहने वाला यह आदमी वास्तव में अनूठा है, जो 43 साल की उम्र में लगभग 1000 बच्चों का बाप बन चुका है। लेकिन अगर अब वह एक और बच्चा करता है तो उसे भारी जुर्माना चुकाना होगा। सोर्स की मानें तो उसे ऐसा करने पर 91 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Authored by: किशन गुप्ताUpdated Aug 2 2024, 15:29 IST
1000 बच्चों का है पिता 01 / 05

1000 बच्चों का है पिता

अमूमन किसी शख्स के एक-दो या तीन बच्चे होते हैं। लेकिन नीदरलैंड का रहने वाले इस शख्स के 1000 बच्चे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स पर नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की है।

43 साल के हैं जॉनथन मेयर02 / 05

43 साल के हैं जॉनथन मेयर

नीदरलैंड में रहने वाले इस शख्स का नाम जॉनथन मेयर है, जो 43 साल के हैं। उन्होंने इतने ज्यादा बच्चे पैदा कर लिए हैं कि अब अगर उन्होंने एक और बच्चा पैदा किया तो उन्हें भारी भरकम 91 लाख रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

स्पर्म डोनर हैं जॉनथन मेयर03 / 05

स्पर्म डोनर हैं जॉनथन मेयर

दरअसल, जॉनथन एक स्पर्म डोनर हैं और वे अब रिटायर हो गए हैं। उन्होंने अलग-अलग देशों में रहने वाले सैकड़ों कपल को अपना स्पर्म डोनेट किया है, जिससे उनके अलग-अलग देशों में 550 बच्चे हैं।

माता-पिता को सताने लगा डर04 / 05

माता-पिता को सताने लगा डर

बता दें, जॉनथन की सहायता से बने सभी माता-पिता को अब डर सताने लगा है कि जाने-अनजाने में आकर उनके बच्चे कहीं अपने ही सौतेले भाई-बहनों के साथ संपर्क में आकर रिश्ते न बना लें।

26 साल की उम्र में शुरू किया स्पर्म डोनेशन का काम 05 / 05

26 साल की उम्र में शुरू किया स्पर्म डोनेशन का काम

जॉनथन ने 26 साल की उम्र में स्पर्म डोनेशन का काम शुरू किया था। इसके अलावा वे एक पार्ट टाइम म्यूजिशियन और यूट्यूबर भी हैं। वे अपने कई बच्चों से मिल भी चुके हैं और उन बच्चों को भी उनके बारे में मालूम है। उनका मानना है कि उनके करीब 550 बच्चे हैं। लेकिन लोगों का मानना है कि बच्चों की संख्या 1000 के आसपास है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!