वॉटर टैंक UV-प्रतिरोधी हो और अपनी आवश्यकता के अनुसार टंकी का साइज चुनें, जैसे कि 500 लीटर, 1000 लीटर या 2000 लीटर)। परिवार के आकार और पानी के उपयोग के हिसाब से साइज चुनें।
वॉटर टैंक में 2, 3 या 4 परतें हो सकती हैं। अधिक परतें बेहतर इन्सुलेशन और मजबूती प्रदान करती हैं। दूसरी चीज कि विश्वसनीय ब्रांड का वॉटर टैंक खरीदें।
वॉटर टैंक पर वारंटी मिले तो ज्यादा बेहतर। ज्यादा से ज्यादा वारंटी वाला प्रोडक्ट खरीदें। वॉटर टैंक पर ISI मार्क या FDA/NSF जैसे सर्टिफिकेशन देखें, जो क्वालिटी और सेफ्टी की गारंटी देते हैं।
हल्के रंग (सफेद/हल्का नीला) का वॉटर टैंक खरीदें। ऐसे रंग गर्मी कम अवशोषित करते हैं, जिससे पानी ठंडा रहता है। वॉटर टैंक का डिजाइन ऐसा हो कि इसे आसानी से साफ किया जा सके।
अलग-अलग विकल्पों की कीमत की तुलना करें और अपने बजट के अनुसार वॉटर टैंक चुनें। साथ ही लोकल डीलर या ऑनलाइन सेलर की साख की जांच करें।