PM Kisan: पीएम किसान की 23 वीं किस्त चाहिए तो आज ही बनवा लें यह कागज, वरना पैसे नहीं मिलेंगे

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त पिछले महीने ही आई है और अब किसानों की नजर पीएम किसान की 23वीं किस्त पर है। 22वीं किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,000 रुपये से अधिक भेजे गए, हालांकि कुछ किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे नहीं मिले और यही हाल पीएम किसान की 23वीं किस्त के साथ भी हो सकता है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 6 2026, 14:58 IST
पीएम किसान के 23वीं किस्त के पैसेImage Credit : Canva01 / 06

पीएम किसान के 23वीं किस्त के पैसे

अब जब पीएम किसान की 23वीं किस्त आएगी तो उससे पहले आपको कुछ काम करना होगा, वरना पैसे अटक जाएंगे। पहला काम तो केवाईसी है और दूसरा फार्मर आईडी। आपको हर हाल में ये दोनों पहले ही पूरा कर लेने होंगे।

फार्मर आईडी कैसे बनेगीImage Credit : Canva02 / 06

फार्मर आईडी कैसे बनेगी

वैसे तो फार्मर आईडी के लिए ब्लॉक से लेकर पंचायत तक में कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन आप चाहें तो ऑनलाइन खुद ही बनवा सकते हैं।

​Agristack वेबसाइट परImage Credit : Canva03 / 06

​Agristack वेबसाइट पर

ऑनलाइन फार्मर आईडी बनवाने के लिए आपको अपने राज्य की Agristack वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद अपनी पूरी जानकारी देकर केवाईसी पूरा करें। उसके बाद जमाबंदी समेत अपने जमीन की पूरी जानकारी दें और ई-साइन करके सबमिट कर दें।

14 राज्यों में फार्मर आईडी अनिवार्यImage Credit : Canva04 / 06

14 राज्यों में फार्मर आईडी अनिवार्य

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के 14 राज्यों में फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यदि आप आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आपको हर हाल में फार्मर आईडी बनवा लेनी चाहिए, नहीं तो 23वीं किस्त के पैसे अटक जाएंगे।

फार्मर आईडी में क्या होता है?Image Credit : Canva05 / 06

फार्मर आईडी में क्या होता है?

आपके लिए यह भी समझना जरूरी है कि फार्मर आईडी क्या है? बहुत ही साफ शब्दों में बता दें कि फार्मर आईडी, किसानों के लिए एक पहचान पत्र है जिसमें किसान के नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड से लेकर एड्रेस और जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल होती हैं। इसलिए किसानों के लिए फार्मर आईडी बहुत जरूरी है।

कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?Image Credit : Canva06 / 06

कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?

आमतौर पर पीएम किसान की किस्त प्रत्येक 4 महीने पर आती है और साल में तीन बार किसानों के खाते में पैसे भेजे जाते हैं। इस हिसाब से जुलाई में पीएम किसान की 23वीं किस्त आ सकती है। तो आप उससे पहले अपनी तैयारी कर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!