भारतीय रेलवे कन्फर्म और आरएसी टिकटों की तारीख बदलने का विकल्प देता है। इस प्रक्रिया को टिकट "प्रीपोन" या "पोस्टपोन" करना कहा जाता है। हालांकि, यह सुविधा केवल ऑफलाइन काउंटर से खरीदे गए टिकटों पर लागू होती है।
यदि आपने टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप से बुक किया है, तो उसमें तारीख बदलने की अनुमति नहीं है। ऐसे मामले में यात्री को टिकट कैंसिल करनी होगी और मनचाही तारीख के लिए नया टिकट लेना होगा। यानी कि ऑनलाइन वेबसाइट या ऐप से बुक किए गए टिकट की तारीख को नहीं बदला जा सकता।
ऑफलाइन टिकट की तारीख बदलने के लिए यात्री को ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 48 घंटे पहले नजदीकी रिजरवेशन काउंटर पर जाना होगा। वहां ओरिजनल टिकट जमा करने और नई तारीख का अनुरोध करने पर दूसरा टिकट जारी किया जाता है, बशर्ते सीटें उपलब्ध हों।
टिकट की तारीख बदलने के लिए यात्रियों को काउंटर पर निर्धारित फार्म भरना पड़ता है और टिकट की फोटोकॉपी जमा करनी होती है। इसके लिए प्रति यात्री 20 से 65 रुपये तक का चार्ज लगता है।
ऑनलाइन टिकट की तारीख बदलने का कोई सीधा विकल्प नहीं है। यात्रियों को अपनी मौजूदा ई-टिकट कैंसिल करनी पड़ती है और नई तारीख के लिए नया टिकट बुक करना होता है। कैंसिलेशन पर निर्धारित चार्जेस लागू होते हैं। यानी कि आपको अपना मौजूदा टिकट कैंसिल करना होगा और फिर नया टिकट बुक करना होगा।
रेलवे नियमों के अनुसार, किसी टिकट की तारीख केवल एक बार ही बदली जा सकती है। यानी यदि आपने टिकट प्रीपोन या पोस्टपोन कर लिया है, तो दोबारा उसी टिकट की तारीख में बदलाव नहीं होगा। यात्रियों को पहली बार में ही सही तारीख चुननी चाहिए।
तारीख बदलने के साथ-साथ यात्री अपनी कोच कैटेगरी भी बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि टिकट Sleeper में बुक है तो उसे AC कोच में अपग्रेड किया जा सकता है, बशर्ते नई कैटेगरी में सीट उपलब्ध हो। इस स्थिति में किराए का अंतर यात्री को चुकाना होगा।