ATM कार्ड पर हर साल कितना लगता है चार्ज? बिना इस्तेमाल भी लगती है फीस, जानें बचने के तरीके

ATM Card Annual charge: कैश निकालने के लिए हम अक्सर ATM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बैंक आप से एटीएम कार्ड रखने के लिए हर साल कितना चार्ज लेते हैं? इसकी जानकारी शायद ही आपको होगी। यहां हम आपको ATM कार्ड से जुड़े चार्ज और उसे बचाने का तरीका बता रहे हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated May 7 2025, 12:34 IST
ATM कार्ड रखने का हर साल कितना लगता है चार्ज? जानिए 5 अहम बातेंImage Credit : Istock01 / 06

ATM कार्ड रखने का हर साल कितना लगता है चार्ज? जानिए 5 अहम बातें

1. हर साल लगती है एटीएम कार्ड पर फीसImage Credit : Istock02 / 06

1. हर साल लगती है एटीएम कार्ड पर फीस

​ATM कार्ड फ्री नहीं होता। जी हां! ज्यादातर बैंक डेबिट या ATM कार्ड के लिए हर साल वार्षिक रखरखाव शुल्क (Annual Maintenance Charge इसे AMC भी कहते हैं) वसूलते हैं। यह चार्ज कार्ड की कैटेगरी और सर्विस पर निर्भर करता है। कुछ कार्ड्स का AMC शून्य हो सकता है, जबकि कुछ प्रीमियम कार्ड्स का AMC 2000 रुपये तक भी होता है। इसके अलावा, 18% तक GST भी लागू होता है।​

2. बार-बार कैश निकालने पर भी लगता है एक्स्ट्रा चार्जImage Credit : Istock03 / 06

2. बार-बार कैश निकालने पर भी लगता है एक्स्ट्रा चार्ज

​बैंकों की ओर से ATM से कैश निकालने की एक मासिक लिमिट तय की जाती है (जैसे- 3 से 5 ट्रांजेक्शन प्रति माह)। यदि आप इस लिमिट से अधिक बार कैश निकालते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर आपको अलग से शुल्क देना होता है। यह शुल्क 10 रुपये से 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन तक हो सकता है।​

3. एटीएम कार्ड पर फीस क्यों ली जाती है?​Image Credit : Istock04 / 06

3. एटीएम कार्ड पर फीस क्यों ली जाती है?​

​ATM कार्ड सिर्फ पैसे निकालने के लिए नहीं होता, बल्कि इसके जरिए SMS अलर्ट, ऑनलाइन पेमेंट, ईमेल नोटिफिकेशन, बैलेंस चेकिंग जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं। इन सर्विसेज को एक्टिव और मेंटेन रखने के लिए बैंक AMC और GST चार्ज करते हैं।​

4. बिना चार्ज वाला ATM कार्ड भी होता हैImage Credit : Istock05 / 06

4. बिना चार्ज वाला ATM कार्ड भी होता है

​बैंकों के पास कुछ बेसिक डेबिट कार्ड होते हैं जिन पर कोई सालाना फीस नहीं लगती। ये कार्ड आमतौर पर सिर्फ कैश विड्रॉल जैसे सामान्य कार्यों के लिए होते हैं। लेकिन बैंक अक्सर इन कार्ड्स के बारे में ग्राहकों को जानकारी नहीं देते। इसके लिए आपको बैंक जाकर खुद पूछताछ करनी होगी।​

5. अगर इस्तेमाल नहीं करते तो भी कटेगा चार्ज​Image Credit : Istock06 / 06

5. अगर इस्तेमाल नहीं करते तो भी कटेगा चार्ज​

​अगर आपने ATM कार्ड लिया है लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं करते, फिर भी बैंक AMC और GST चार्ज करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्ड एक्टिव रहते ही चार्ज लागू हो जाता है। अगर आप कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि या तो बेसिक नो-चार्ज कार्ड चुनें या कार्ड को बंद करवा दें।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!