बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, ये 7 स्मार्ट टिप्स खत्म कर देंगे बड़ी टेंशन

Electricity Bill Saving Tips: गर्मी के मौसम में इस समय जमकर फ्रिज, एसी, कूलर का इस्तेमाल हो रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके बताते हैं जिससे आप बिजली बिल को बेहद आसानी से कम कर सकते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 30 2026, 17:16 IST
मई-जून की भीषण गर्मी में जहां एक ओर लोग बढ़े हुए तापमान से परेशान हो रहे होते हैं वहीं दूसरी तरफ बढ़ा बिजली का बिल भी एक और टेंशन दे देता है। सर्दी के मौसम की तुलना में बिजली की खपत गर्मी में कई गुना बढ़ जाती है।Image Credit : IStock01 / 10

मई-जून की भीषण गर्मी में जहां एक ओर लोग बढ़े हुए तापमान से परेशान हो रहे होते हैं वहीं दूसरी तरफ बढ़ा बिजली का बिल भी एक और टेंशन दे देता है। सर्दी के मौसम की तुलना में बिजली की खपत गर्मी में कई गुना बढ़ जाती है।

चिलचिलाई धूप और तेज जलन वाली गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में इस समय फ्रिज, एसी, कूलर और ठंडे पानी के लिए वाटर पंप का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। ये सभी घरेलू उपकरण तेजी से बिजली बिल को बढ़ाते हैं। Image Credit : IStock02 / 10

चिलचिलाई धूप और तेज जलन वाली गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में इस समय फ्रिज, एसी, कूलर और ठंडे पानी के लिए वाटर पंप का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। ये सभी घरेलू उपकरण तेजी से बिजली बिल को बढ़ाते हैं।

गर्मी के मौसम में बिजली बिल कम आए इसके लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आप बिना एक रुपया खर्च किए आसानी से बिजली बिल को कम कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपनी डेली रूटीन लाइफ की आदतों में बदलाव करना होगा।Image Credit : IStock03 / 10

गर्मी के मौसम में बिजली बिल कम आए इसके लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आप बिना एक रुपया खर्च किए आसानी से बिजली बिल को कम कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपनी डेली रूटीन लाइफ की आदतों में बदलाव करना होगा।

गर्मी के मौसम में एसी का जमकर इस्तेमाल होता है और सबसे ज्यादा बिल इसी की वजह से बढ़ता है। अगर आप एसी को सही तापमान में चलाते हैं तो बिजली का बिल काफी कम हो सकता है। आपको एसी को हमेशा 24°C से 26°C के बीच ही चलाना चाहिए।Image Credit : IStock04 / 10

गर्मी के मौसम में एसी का जमकर इस्तेमाल होता है और सबसे ज्यादा बिल इसी की वजह से बढ़ता है। अगर आप एसी को सही तापमान में चलाते हैं तो बिजली का बिल काफी कम हो सकता है। आपको एसी को हमेशा 24°C से 26°C के बीच ही चलाना चाहिए।

एसी ऑन करने के साथ ही कई लोग सीलिंग फैन को बंद कर देते हैं। यह गलती आप न करें। एसी के साथ सीलिंग फैन को धीमी स्पीड में चलाएं जिससे कमरा जल्दी ठंडा होगा और आपको देर तक एसी नहीं चलाना पड़ेगा।Image Credit : IStock05 / 10

एसी ऑन करने के साथ ही कई लोग सीलिंग फैन को बंद कर देते हैं। यह गलती आप न करें। एसी के साथ सीलिंग फैन को धीमी स्पीड में चलाएं जिससे कमरा जल्दी ठंडा होगा और आपको देर तक एसी नहीं चलाना पड़ेगा।

कई बार लोग  एसी, टीवी, कंप्यूटर, माइक्रोवेव और चार्जर जैसे उपकरण को मेन स्विच से नहीं बंद करते हैं। आपको बता दें कि ये उपकरण स्टैंडबॉय मोड पर भी बिजली खींचते रहते हैं जिससे बिल बढ़ता है। इसलिए जब आप इन्हें इस्तेमाल न करें तो मेन स्विच से बंद कर दें।Image Credit : IStock06 / 10

कई बार लोग एसी, टीवी, कंप्यूटर, माइक्रोवेव और चार्जर जैसे उपकरण को मेन स्विच से नहीं बंद करते हैं। आपको बता दें कि ये उपकरण स्टैंडबॉय मोड पर भी बिजली खींचते रहते हैं जिससे बिल बढ़ता है। इसलिए जब आप इन्हें इस्तेमाल न करें तो मेन स्विच से बंद कर दें।

वैसे तो लोगों को फ्रिज का इस्तेमाल करना बेहद आसान लगता है लेकिन कई बार इसमें भी लोग बड़ी गलती करते हैं। अगर आप फ्रिज का तापमान जरूरत से ज्यादा ठंडा रखते हैं तो इससे भी बिजली बिल की खपत बढ़ती है। इसलिए फ्रिज को 4-5 नंबर पर सेट करके रखें।Image Credit : IStock07 / 10

वैसे तो लोगों को फ्रिज का इस्तेमाल करना बेहद आसान लगता है लेकिन कई बार इसमें भी लोग बड़ी गलती करते हैं। अगर आप फ्रिज का तापमान जरूरत से ज्यादा ठंडा रखते हैं तो इससे भी बिजली बिल की खपत बढ़ती है। इसलिए फ्रिज को 4-5 नंबर पर सेट करके रखें।

अगर आपको लगता है कि फ्रिज में ज्यादा सामान रखने से उसे कूलिंग के लिए अधिक बिजली इस्तेमाल करना होगा तो ऐसा नहीं है। खाली फ्रिज की तुलना में भरा हुआ फ्रिज कई गुना कम बिजली की खपत करता है।Image Credit : IStock08 / 10

अगर आपको लगता है कि फ्रिज में ज्यादा सामान रखने से उसे कूलिंग के लिए अधिक बिजली इस्तेमाल करना होगा तो ऐसा नहीं है। खाली फ्रिज की तुलना में भरा हुआ फ्रिज कई गुना कम बिजली की खपत करता है।

गर्मी के सीजन में बिजली की खपत और बिजली बिल बढ़ने की टेंशन से फ्री होने के लिए आप सोलर पैनल लगवा सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा खर्चीला होगा लेकिन आप एक बार की लागत में कई सालों के लिए पूरी तरह से बिजली बिल की टेंशन से फ्री हो जाएंगे।Image Credit : IStock09 / 10

गर्मी के सीजन में बिजली की खपत और बिजली बिल बढ़ने की टेंशन से फ्री होने के लिए आप सोलर पैनल लगवा सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा खर्चीला होगा लेकिन आप एक बार की लागत में कई सालों के लिए पूरी तरह से बिजली बिल की टेंशन से फ्री हो जाएंगे।

छत पर रखी टंकी का पानी धूप की वजह जल्दी गर्म हो जाता है इस वजह से बार बार मोटर पंप चलाना पड़ता है। अगर आप टंकी के ऊपर मोटा बोरा लपेट देते हैं या फिर टंकी के ऊपर शेड बनवा देते हैं तो इससे टंकी का पानी जल्द गर्म नहीं होगा और आपको बार-बार मोटर नहीं चलानी पड़ेगी।Image Credit : IStock10 / 10

छत पर रखी टंकी का पानी धूप की वजह जल्दी गर्म हो जाता है इस वजह से बार बार मोटर पंप चलाना पड़ता है। अगर आप टंकी के ऊपर मोटा बोरा लपेट देते हैं या फिर टंकी के ऊपर शेड बनवा देते हैं तो इससे टंकी का पानी जल्द गर्म नहीं होगा और आपको बार-बार मोटर नहीं चलानी पड़ेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!