सबसे पहले आपको बता दें कि सरकार ने आयुष्मान की सेवाओं के लिए आयुष्मान सारथी व्हाट्सऐप बॉट लॉन्च किया है। तो सबसे पहले आपको अपने फोन में इस चैटबॉट के नंबर 7290823838 को सेव करना होगा।
नंबर सेव करने के बाद व्हाट्सऐप को ओपन करें और इस नंबर पर "Hi" लिखकर भेजें। उसके बाद भाषा चुनें कि आप हिंदी में बात करेंगे या अंग्रेजी में। फिलहाल इस चैटबॉट के साथ दो ही भाषाओं का सपोर्ट है।
इसके बाद Available Services नाम से एक मैसेज आएगा जिसमें नीचे की ओर Choose services लिखा होगा। इस पर क्लिक करने के बाद Download Ayushman Card के विकल्प पर क्लिक करना है।
उसके बाद यदि आप इसके योग्य होंगे तो आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा, अन्यथा नहीं बनेगा। आपको बॉट की ओर से आयुष्मान की साइट का लिंक भी मिलेगा, जहां से अप्लाई कर सकेंगे।
अब इस बॉट के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बनेगा या नहीं। साथ ही यदि आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो उसका बैलेंस चेक सकते हैं और यदि घर में कोई 70 साल से अधिक उम्र का बुजुर्ग है तो उसके लिए जो नया आयुष्मान कार्ड बनता है, उसके लिए अप्लाई भी कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप से ही आप नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल की खोज कर सकते हैं यानी यह जान सकते हैं कि आपके पास में कौन-सा अस्पताल है जहां आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है। साथ ही किसी समस्या या शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आप अपने इलाज और मेडिकल रिकॉर्ड की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
इस बॉट के जरिए आप अपने आयुष्मान कार्ड को लॉक और अनलॉक भी कर सकते हैं ताकि कार्ड का कहीं गलत इस्तेमाल ना हो पाए।