इस योजना के तहत सिर्फ सरकारी ही नहीं, बल्कि कई बड़े प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं आसानी से मिल पाती हैं। फोटो- TimesNowHindi
यानी यदि आपके पास राशन कार्ड है या उसमें आपका नाम शामिल है तो आप सिर्फ 24 घंटे में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। Photo- @food_bihar
पहले आयुष्मान कार्ड के लिए एक अलग लिस्ट निकाली जाती थी। केवल उसी लिस्ट में नाम होने पर कार्ड बन सकता था, लेकिन अब कई राज्यों में, जैसे बिहार, में राशन कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। फोटो- TimesNowHindi
सबसे पहले beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाएं। दाईं ओर दिए गए Login विकल्प में Beneficiary चुनें और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें। मोबाइल पर आए OTP और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें। फोटो- TimesNowHindi
अब Scheme में PMJY चुनें, राज्य और जिला सेलेक्ट करें। सर्च ऑप्शन में आधार नंबर डालें और एंटर करें। आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी। उसमें से अपना नाम चुनकर वेरिफिकेशन पूरा करें। फोटो- TimesNowHindi
इसके बाद मोबाइल से या लैपटॉप से अपनी फोटो अपलोड करें और जरूरी डिटेल जैसे OTP, पिन कोड आदि भरें। सबमिट करने के बाद 24 घंटे बाद फिर लॉगिन कर चेक करें। फोटो- TimesNowHindi
यदि कार्ड बन चुका है तो डाउनलोड करने का विकल्प दिख जाएगा। यही प्रक्रिया आप Ayushman App के जरिए भी पूरी कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद सारी जानकारी भरकर आसानी से कार्ड बनवाया जा सकता है। फोटो- TimesNowHindi