CIBIL स्कोर को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको महत्वपूर्ण 5 तरीकों के बारे में जिनसे आपका स्कोर बेहतर हो सकता है।
सबसे पहला तरीका है कि आप समय पर अपने सभी बिल और लोन की किस्तों का भुगतान करें। समय पर भुगतान से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत बनती है और स्कोर बिना किसी समस्या के ऊपर चढ़ता है। एक भी लेट पेमेंट आपके स्कोर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए पेमेंट समय पर करना बेहद जरूरी है।
दूसरा तरीका है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग सीमित करें। ऐसे कहा जाता है कि आपको अपनी क्रेडिट लिमिट का अधिकतम तीस प्रतिशत तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप ज्यादा उपयोग करते हैं तो इससे यह संकेत जाता है कि आप वित्तीय दबाव में हैं और इससे आपके सिबिल स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है।
तीसरा उपाय यह है कि अपने पास क्रेडिट का अच्छा तालमेल रखें। केवल पर्सनल लोन या सिर्फ क्रेडिट कार्ड होने की बजाय सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन का अच्छा मिश्रण आपके स्कोर को बेहतर बनाता है। इससे पता चलता है कि आप अलग-अलग तरह की देनदारियों को अच्छे से संभाल सकते हैं।
चौथा तरीका है कि पुराने क्रेडिट कार्ड और अकाउंट को बिना वजह बंद न करें। पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री आपके फाइनेंशियल व्यवहार की स्थिरता को दर्शाती है जिससे आपका स्कोर मजबूत होता है। इसलिए अगर पुराने कार्ड का कोई सालाना शुल्क (फीस) नहीं है तो उसे चालू रखना एक समझदारी भरा कदम है।
पांचवां और आखिरी तरीका यह है कि बार बार नया लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से बचें। हर बार जब आप नया क्रेडिट मांगते हैं तो बैंक हार्ड इंक्वायरी करते हैं जिससे आपका स्कोर थोड़ा गिर सकता है। अगर बार-बार ऐसा होता है तो यह आपके सिबिल स्कोर को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
सिबिल स्कोर 300 से 900 तक होता है। 750 या उससे अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है जबकि 900 सबसे अच्छा स्कोर है जो उच्चतम क्रेडिट योग्यता को दर्शाता है। वहीं 550 से 650 के बीच सिबिल स्कोर को एवरेज माना जाता है।