टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दुनियाभर के देशों की यात्रा की है। ऐसे में अगर किंग कोहली किसी जगह को सबसे खूबसूरत कहते हैं, तो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह जगह कुछ खास है।
विराट कोहली ने स्विट्जरलैंड और मालदीव जैसी खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन को इग्नोर करते हुए न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन का चुनाव किया था। आप सोच रहे होंगे कि क्वीन्सटाउन में ऐसी क्या खास बात है जिसने किंग कोहली को यहां रुकने और प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया।
मालूम हो कि क्वीन्सटाउन को दुनिया की एडवेंचर राजधानी के रूप में जाना जाता है। ये जगह रोमांच और शांति का पर्याय है। यहीं पर बंजी जंपिंग और जेट बोटिंग ने अपनी शुरुआत की थी।
वाकाटिपु झील के किनारे बसा यह शहर किसी फिल्म जैसा लगता है। कोहली, कुछ साल पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इस जगह पर आए थे, इस जगह की शानदार लोकेशन और खूबसूरती देखकर आप अभिभूत हो जाएंगे।
बंजी जंपिंग का रोमांचक अनुभव करने के लिए आप यहां जा सकते हैं इसके अलावा स्काईडाइविंग, वाइन टूर, शिवलॉक्स ट्रैक भी पर्यटकों को खूब लुभाते हैं।
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म की शूटिंग क्वीन्सटाउन और इसके आस-पास के इलाकों में ही की गई थी। यहां का मौसम सालभर घूमने के लिए आदर्श होता है।