देश में घूमने के लिए राजस्थान आने पर आपको यहां सबसे ज्यादा महल और किले देखने को मिलेंगे। देश के साथ विदेशी टूरिस्ट भी इनके फैन हैं। आज हम आपको राजस्थान की 5 ऐसी शानदार जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
7वीं शताब्दी में बना चित्तौड़गढ़ किला देश के सबसे बड़े किलों में से एक है। चित्तौड़गढ़ किला काफी ज्यादा बड़ा है। घूमने के लिए राजस्थान आने पर आपको यहां विजिट जरूर करना चाहिए।
जयपुर राजस्थान में घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। यहां घूमने के लिए तीन प्रमुख किले हैं- अंबर किला, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला।
जोधपुर किलों और मंदिरों से भरा पड़ा है। यहां आने पर 15वीं सदी के मेहरानगढ़ किले को देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। मेहरानगढ़ किले के अलावा भी यहां घूमने के और भी कई ऑप्शंस मौजूद हैं।
गोल्डन सिटी के रूप में फेमस जैसलमेर राजस्थान में घूमने की खास जगहों में से एक है। जैसलमेर की फेमस जगहों में जैसलमेर किला सबसे ज्यादा खास है।
उदयपुर को झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। उदयपुर में घूमने के लिए कई सारे ऑप्शन हैं, जिसमें उदयपुर सिटी पैलेस सबसे खास है।