देश के ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत हिल स्टेशंस, मानसून में मिलेंगे जन्नत जैसे नजारे

हमारे देश भारत में हिल स्टेशंस की कोई कमी नहीं है। यहां करीब-करीब हर राज्य में आपको सुंदर-सुंदर हिल स्टेशन देखने को मिलेंगे। आज हम आपको देश के कुछ पॉपुलर और सुंदर हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Authored by: दीपक पोखरियाUpdated Aug 7 2024, 12:14 IST
​महाबलेश्वरImage Credit : Canva01 / 06

​महाबलेश्वर

महाबलेश्वर महाराष्ट्र का एक फेमस हिल स्टेशन है। महाबलेश्वर सह्याद्री पर्वतमाला पर समुद्र तल से लगभग 4,500 फीट ऊपर स्थित है। हर साल यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। अगस्त के महीने में आप यहां आ सकते हैं।

​ऊटीImage Credit : Canva02 / 06

​ऊटी

तमिलनाडु का हिल स्टेशन ऊटी देश के पॉपुलर हिल स्टेशंस में से एक है। हनीमून से लेकर घूमने तक के लिए आप यहां आ सकते हैं। अगस्त के महीने में आपको यहां सुंदर-सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे।

​मसूरीImage Credit : Canva03 / 06

​मसूरी

मसूरी देश के पॉपुलर हिल स्टेशंस में से एक है। दूर-दूर से टूरिस्ट इस जगह का दीदार करने के लिए यहां पहुंचते हैं। पहाड़ों की रानी के नाम से भी मसूरी काफी फेमस है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी बर्फबारी भी होती है।

​नैनीतालImage Credit : Canva04 / 06

​नैनीताल

देश के पॉपुलर हिल स्टेशंस में नैनीताल का नाम भी शामिल है। नैनीताल में आपको कई झीलों के साथ घूमने के सुंदर-सुंदर ऑप्शंस भी मिलेंगे। हनीमून के लिए भी नैनीताल बेस्ट ऑप्शंस में से एक है।

​मुन्नार Image Credit : Canva05 / 06

​मुन्नार

​मुन्नार की गिनती केरल के पॉपुलर और सुंदर हिल स्टेशंस में की जाती है। चाय के बागानों के लिए फेमस मुन्नार देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूरिस्ट स्पॉट भी है। अगस्त के महीने में आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।​

​मनालीImage Credit : Canva06 / 06

​मनाली

मनाली देश के सबसे पॉपुलर और खूबसूरत हिल स्टेशंस में से एक है। कपल्स यहां आना काफी पसंद करते हैं। अगस्त के महीने में आप भी यहां आने का प्लान कर सकते हैं। यहां घूमने के काफी ऑप्शंस मौजूद हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!