लग्जरी ट्रेवल करने के शौकीन हैं और अच्छा खर्च कर एक बार पार्टनर, दोस्त या परिवार संग घूमने जाना है। तो दुनिया के सबसे महंगे शहर जाकर रईसों वाला फील ले सकते हैं। इस गिनती में पहला नाम सिंगापुर का आता है।
दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में हॉन्गकॉन्ग का नाम भी शामिल है। हॉन्गकॉन्ग भी इन दिनों लग्जरी ट्रेवल के लिए बढ़िया डेस्टिनेशन बना हुआ है।
जापान में घूमने फिरने के लिए आपको बहुत ही ज्यादा खूबसूरत जगहें मिलेंगी। जापान में आप माउंट फुजी, औसाका, मियाजिमा, इरिओमेट द्वीप जैसी कई खूबसूरत जगहें विजिट कर सकते हैं।
न्यू यॉर्क भी ट्रेवलिंग के लिए शानदार जगह है, अगर हफ्ते भर की लग्जरी ट्रिप के लिए आपका बजट 1.5 लाख है। तो न्यू यॉर्क बढ़िया डेस्टिनेशन है।
गर्लफ्रेंड या पत्नी को रोमांटिक ट्रिप पर लेकर जाना है, तो पेरिस जाना बेहतरीन हो सकता है। हालांकि पेरिस थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन ये वाला मज़ा आपको जिंदगी में कहीं और मिलेगा।
स्विट्जरलैंड की ट्रिप तो बहुत ही ज्यादा शानदार होगी, जिंदगी में आपको एक बार तो स्विट्जरलैंड विजिट करना ही चाहिए। स्विट्ज़रलैंड की 7 दिनों की यात्रा का खर्च प्रति व्यक्ति 1 लाख से 2.5 लाख रुपये के बीच हो सकता है।
इजरायल भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यहां जाने के लिए सबसे किफ़ायती महीना जनवरी का होता है और किराया लगभग ₹ 36,141 होता है।