हिमाचल प्रदेश में कुल्लू कम बजट में घूमने के लिए बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। आप यहां साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। मिडिल क्लास के लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मिडिल क्लास लोग घूमने से लेकर हनीमून के लिए यहां आते हैं। अगस्त के महीने में आप यहां घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
कम बजट में घूमने के लिए आप उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित भीमताल का प्लान बना सकते हैं। भीमताल और उसके आसपास घूमने के काफी सुंदर-सुंदर ऑप्शंस मौजूद हैं। वीकेंड से लेकर हॉलिडे में मिडिल क्लास के लोग यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।
चैल हिमाचल प्रदेश का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के शानदार नजारे आपका दिल जीत लेंगे। मिडिल क्लास के लोग घूमने के लिए यहां का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।
मनाली हिमाचल प्रदेश का सबसे फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है। मिडिल क्लास लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं। वीकेंड में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है।
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन कुफरी एक सस्ता और सुंदर हिल स्टेशन है। मिडिल क्लास लोग यहां घूमने काफी आते हैं। यहां आपको घूमने के भी काफी ऑप्शंस मिलेंगे।