छावा की दहाड़, घूम आएं छत्रपति संभाजी नगर, गुफाओं से लेकर मंदिरों तक है सबकुछ

Chhatrapati Sambhaji Nagar Chhaava: छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालने वाली फिल्म छावा हाल ही में रिलीज हुई है। छत्रपति संभाजी नगर को लेकर पर्यटकों की रूची बढ़ी है यहां किलों और गुफाओं से लेकर मंदिरों और मकबरों तक सबकुछ है।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Feb 17 2025, 10:09 IST
छावाImage Credit : Istock01 / 06

छावा

हाल ही में छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा रिलीज हुई है। विक्की कौशल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज के साथ ही छत्रपति संभाजी नगर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व में पर्यटकों की रुचि फिर से बढ़ी है।

छत्रपति संभाजी नगरImage Credit : Istock02 / 06

छत्रपति संभाजी नगर

छत्रपति संभाजी नगर महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण शहर है। पहले इसे औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था बाद में इसका नाम बदलकर मराठा साम्राज्य के महान सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर कर दिया गया।

अजंता और एलोरा की गुफाएंImage Credit : Istock03 / 06

अजंता और एलोरा की गुफाएं

अजंता और एलोरा की गुफाएं भारत की सबसे प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से एक हैं। अजंता की गुफाएं बौद्ध गुफाओं का संग्रह है जो भारतीय कलात्मकता को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करते हैं। दूसरी ओर, एलोरा जिसमें हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म को समर्पित 34 गुफाएं हैं।

बीबी का माकबराImage Credit : Istock04 / 06

बीबी का माकबरा

बीबी का माकबरा को दक्कन का ताज महल भी कहते हैं। पर्यटकों के बीच बीबी का माकबरा काफी फेमस है जिसे औरंगजेब के बेटे आजम शाह की मां की याद में बनवाया गया था।

घृष्णेश्वर मंदिरImage Credit : Istock05 / 06

घृष्णेश्वर मंदिर

ग्रिशनेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से अंतिम माना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी काफी प्रचीन मान्यता चली आ रही है। घृष्णेश्वर मंदिर एलोरा गुफाओं से सिर्फ 1.5 किमी की दूरी पर स्थित है।

दौलताबाद किलाImage Credit : Istock06 / 06

दौलताबाद किला

पर्यटकों के लिए 200 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बना दौलताबाद किला घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे देवगिरी या देवताओं की पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। किले के भीतर आप घूम सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!