भारत से बाहर घूमने के लिए दुबई एक बेहतरीन जगह है। भारतीय यहां घूमने से लेकर हनीमून के लिए खूब आते हैं। घूमने के यहां कई ऑप्शंस मौजूद हैं। आईआरसीटीसी भी हर महीने दुबई को लेकर घूमने से लेकर हनीमून के लिए पैकेज लॉन्च करती है।
आईआरसीटीसी ने हनीमून को लेकर एक बेहद खास पैकेज निकाला है। आईआरसीटीसी का ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस खास पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI WITH ABU DHABI है।
आईआरसीटीसी के इस हनीमून पैकेज की शुरुआत 14 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से होगी। हनीमून के इस खास पैकेज में दुबई के साथ अबू धाबी घूम पाएंगे।
पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जिसमें आप इंदौर से शारजाह आना-जाना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से करेंगे। वहीं फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा।
इस पैकेज में आपको एसी डीलक्स गाड़ी से आपको घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। वहीं पैकेज में आपको 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा। मील प्लान में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।
दुबई के इस हनीमून पैकेज में वीजा चार्ज शामिल है। इसके अलावा 80 साल तक के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। दुबई टूरिज्म टैक्स भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
इस पैकेज को अकेले बुक करने की कीमत 1,01,000 रुपए है। डबल शेयरिंग में इस पैकेज का प्राइस 88,000 और ट्रिपल शेयरिंग में इस पैकेज की कीमत 86,000 रुपए है। बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 85,000 रुपए से 76,000 रुपए के बीच रखी है।