भारत विविधताओं से भरा एक खूबसूरत देश है, जहां हर मोड़ पर बदलता मौसम, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य आपको एक नई दुनिया में ले जाता है। अगर आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से थक चुके हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां पहुंचते ही सुकून मिल जाए, तो आपको ये 5 जगहें जरूर देखनी चाहिए।
अगर आप सुकून और एडवेंचर दोनों का अनुभव करना चाहते हैं, तो लद्दाख आपके लिए परफेक्ट है। यहां खुला आसमान और हसीन वादियां आपके मन को सुकून से भर देंगी।
कश्मीर को धरती का स्वर्ग का कहा जाता है, यदि आप शानदार नजारे लेना चाहते हैं, तो आपको एक बार कश्मीर का ट्रिप प्लान कर लेना चाहिए। यहां पहुंचते ही आपकी सारी थकान उतर जाएगी।
यदि आप समुद्र से प्यार है तो अंडमान-निकोबार आपकी पहली पसंद होना चाहिए। यहां राधानगर बीच पर रेल में बैठकर दूर तक पानी को निहारना सुकून भरा होता है।
देश के उत्तर पूर्व में बसा मेघालय अपने यहां आने वालों को बेहद सुकून देता है। यहां की हरियाली और झरने अपने आप में एक शानदार कहानी कहते हैं।
केरल को गॉड्स ओन कंट्री कहा जाता है, यह नाम इसकी खूबसूरती को पूरी तरह सही ठहराता है। यहां चाय के बागानों के नजारे आपके दिल को छू लेंगे।