घूमने के लिए रानीखेत एक शानदार हिल स्टेशन है। रानीखेत शांत और सुकून से भरा हुआ हिल स्टेशन है। रानीखेत समुद्र तल से 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। लखनऊ से रानीखेत की दूरी करीब 430 किलोमीटर है।
लखनऊ से घूमने के लिए कौसानी भी एक बेहद खास हिल स्टेशन है। कौसानी मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से भी फेमस है। आप यहां घूमने से लेकर हनीमून तक के लिए पहुंच सकते हैं। लखनऊ से यहां की दूरी करीब 490 किलोमीटर है।
लखनऊ के पास घूमने के लिए नैनीताल सबसे बढ़िया हिल स्टेशंस में से एक है। नैनीताल में घूमने के काफी ऑप्शंस मौजूद हैं। वीकेंड में यहां पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। लखनऊ से नैनीताल की दूरी 410 किलोमीटर है।
लखनऊ से करीब 385 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भीमताल भी घूमने की एक बढ़िया जगह है। हरे-भरे पहाड़ों और जंगलों से घिरा भीमताल प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए एक फेमस हिल स्टेशन है। यहां आपको घूमने के कई ऑप्शंस मिलेंगे।
मुक्तेश्वर एक सुंदर हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से 2,171 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुक्तेश्वर साहसिक गतिविधियों और हिमालय के सुंदर नजारों के लिए फेमस है। मुक्तेश्वर घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच है। लखनऊ से यहां की दूरी करीब 425 किलोमीटर है।
मुनस्यारी कुमाऊं का एक छोटा, लेकिन बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। मिनी कश्मीर के नाम से भी मुनस्यारी फेमस है। लखनऊ से यहां की दूरी करीब 575 किलोमीटर है।