भारत क्यों आ रहे हैं दुनियाभर के टेक दिग्गज, जानें बड़ा कारण

Why top tech executives are heading for India: पिछले हफ्ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गॉडफादर में से एक यान लेकन (Yann LeCun) भारत आए। उनके साथ, Nvidia के प्रमुख जेन्सेन हुआंग (Nvidia CEO Jensen Huang) भी भारत दौरे पर थे।

Authored by: Vishal MathelUpdated Oct 28 2024, 16:55 IST
क्यों भारत आ रहे हैं दुनियाभर के टेक दिग्गजImage Credit : Twitter01 / 05

क्यों भारत आ रहे हैं दुनियाभर के टेक दिग्गज

इसके अलावा 6 नवंबर को मशहूर आविष्कारक मुस्तफा सुलेमान के आने की उम्मीद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर के टेक दिग्गज भारत क्यों आ रहे हैं।

क्या है कारण? Image Credit : Twitter02 / 05

क्या है कारण?

भारत में लगातार दुनियाभर के टेक दिग्गजों का दौरा हो रहा है। ग्लोबल AI नीति पर अधिकांश चर्चाओं में भारत शामिल है। भारत में लगभग 13.2 मिलियन के साथ अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डेवलपर बेस है। मेटा के यान लेकन ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल पार्टनरशिपImage Credit : Twitter03 / 05

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल पार्टनरशिप

भारत की G20 अध्यक्षता के बाद और इस साल की ब्लेचली घोषणा से पहले AI पर ग्लोबल पार्टनरशिप (GPAI) समिट इसका एक अच्छा उदाहरण है। इसके अलावा भारत में दुनिया के डेवलपर इकोसिस्टम के बड़े हिस्से या तो भारत में स्थित हैं या इस सेक्टर में उत्पन्न हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार का एक ठोस प्रयास भारतीय फर्म्स को फाउंडेशनल टेक्नोलॉजी का निर्माण करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

हाल के दिनों में भारत का दौरा और किसने किया है?Image Credit : Twitter04 / 05

हाल के दिनों में भारत का दौरा और किसने किया है?

ऑरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन (Larry Ellison) इस साल सितंबर में भारत आए थे। पिछले साल अप्रैल में, एप्पल के प्रमुख टिम कुक भी भारत में थे, तब उन्होंने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया था। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की वार्षिक यात्रा फरवरी में हुई थी।

क्या इससे कुछ बदलेगाImage Credit : Twitter05 / 05

क्या इससे कुछ बदलेगा

टेक दिग्गज की भारत यात्रा के दौरान कई ऐतिहासिक घोषणाएं होती हैं। जैसे कि पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ Nvidia की 1GW डेटा सेंटर योजना की घोषणा की गई। इसके अलावा Nvidia ने हिंदी में एआई टूल लॉन्च किया। वहीं एप्पल भी भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिक को बढ़ा रहा है। इसके अलावा गूगल और टेस्ला जैसी कंपनियां भी भारत पर दांव लगा रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!