जनवरी में भारत में वनप्लस 13 सीरीज के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज और रियलमी 14 सीरीज भी लॉन्च होने वाली है। इसके अलावा पोको एक्स 7 सीरीज और ओप्पो रेनो 13 सीरीज भी भारत में आने वाली है।
इस फोन को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Hasselblad सेंसर वाले दमदार कैमरा मिलेंगे। फोन में बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले का भी सपोर्ट मिलेगा।
इसी महीने सैमसंग अपने सबसे दमदार कैमरा फोन Samsung Galaxy S25 Ultra को भी लॉन्च करेगा। इस फोन में s24 Ultra से भी दमदार कैमरा मिलने वाला है। वहीं कंपनी एआई को लेकर भी नया अपग्रेड कर सकती है। सीरीज में Galaxy S25, S25 Plus, and S25 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। यह जनवरी के आखिरी हफ्ते या 22 जनवरी में भारत में लॉन्च हो सकता है।
ओप्पो 9 जनवरी को भारत में ओप्पो रेनो 13 5G और रेनो 13 प्रो 5G को लॉन्च करेगा। भारत में ओप्पो रेनो 13 आइवरी व्हाइट और ल्यूमिनस ब्लू में उपलब्ध होगा, जबकि रेनो 13 प्रो ग्रेफाइट ग्रे और मिस्ट लैवेंडर में पेश किया जाएगा। दोनों मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 SoC से लैस होंगे, जिसे ओप्पो के सिग्नलबूस्ट X1 चिप्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
Realme 14 Pro सीरीज भी भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज में Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G को पेश किया जाएगा। फोन 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होंगे। लीक हुए पोस्टर से पता चलता है कि Realme 14 Pro 5G में OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलेगा, जो f/1.8 अपर्चर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यह 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस होगा।
पोको एक्स7 सीरीज को 9 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।