भारत में लॉन्च होने वाले फोन में OnePlus 13, Realme GT 7 Pro, iQOO 13 और Vivo X200 जैसे दमदार फोन शामिल हैं।
वनप्लस ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 13 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को अब जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है और इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह फोन भारत में जनवरी 2025 में रिलीज हो सकता है।
रियलमी के आगामी फ्लैगशिप, GT 7 Pro की हाल ही में कीमत सामने आई है। इसके बेस मॉडल के लिए चीन में CNY 3,999 (लगभग 47,100 रुपये) की लॉन्च कीमत का संकेत मिलता है। Realme GT 7 Pro को नवंबर में भारत और चीन दोनों में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को 6.78 इंच OLED डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है। इसमें 24GB तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है।
iQOO 13 को चीन में लॉन्च किया गया है, यह फोन भी क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। इस फोन को वनप्लस 13 से पहले भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है, जैसा कि चीन में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन iQOO का इन-हाउस Q2 गेमिंग चिप से भी लैस होगा।
इस फोन को 29 अक्टूबर को घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। Xiaomi 15 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.36 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 3.2x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इस फोन को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।