इन रिचार्ज प्लान में आपको ज्यादा वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और जियो ऐप का सपोर्ट जैसे फायदे मिलेंगे। वहीं लिस्ट में कुछ अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान भी हैं।
जियो ने हाल ही में 198 रुपये में नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आपको 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 2GB 4G डेटा भी मिलता है। यानी 14 दिन के लिए कुल 28GB मिलेगा।
रिलायंस जियो के 895 रुपये वाले प्लान में आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी 895 रुपये की कीमत पर आप जियो सिम को 11 महीने तक एक्टिव रख सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 11 महीने के लिए ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है। जियो के 895 रुपये वाले प्लान में हर 28 दिनों के लिए 2GB डेटा मिलता है।
जो लोग किफायती 5G एक्सेस की तलाश में हैं, उनके लिए जियो का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान बेस्ट हो सकता है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता के साथ पूरा पैकेज मिलता है। प्लान में आपको 56 जीबी डेटा (2 जीबी प्रतिदिन) 5जी एक्सेस के साथ, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड का फ्री ऐक्सेस मिलता है।
जियो का 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 70 दिनों की वैलिडिटी, 105 जीबी (1.5 जीबी प्रतिदिन) डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलता है।
यदि आप घर से काम करते हैं या ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 2 GB/दिन मिलेगा। इसके अलावा आप अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा ले सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड का फ्री ऐक्सेस मिलता है।